फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात में भी जगमगाएगा एनएच 93 का बाईपास

Sun, 24 May 2015 01:13 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अब आगरा अलीगढ़ एनएच का बाईपास भी स्ट्रीट लाइटों की रोशनी से जगमगाएगा। रात के समय भी यहां वाहन चालक सुहाना सफर तय कर सकेंगे। रात में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे 93 के बाईपास को सभी सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है, जिससे कि यहां से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अभी कुछ दिनों पहले ही बाईपास से काफी नीचे लटके हुए विद्युत तारों को किसी भी हादसे की वजह से ऊंचा किया गया था।  बाईपास पर दोनों तरफ एंगिल भी लगाए गए थे, और अब स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। नगला भुस के निकट से गुजरे इस बाईपास पर कार्यदायी संस्था ने कुल 17 स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं। इन्हें टैंपरेरी तरीके से चालू भी कर दिया गया है। जिससे कि रात के वक्त के दौरान वाहन चालकों व राहगीरों को सफर में असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें