शहीद जवान शिशुपाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र का लाल शिशुपाल नक्सली हमले में शहीद हो गया है। शिशुपाल गांव लालगढ़ी के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव लालगढ़ी निवासी शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ की यूनिट में एएसआई थे। उनकी वर्तमान तैनाती ओडिशा के मसदिनी जिला नुआपाडा में थी। प्रतिदिन की तरह गश्त पर थे। इसी दौरान उनकी टुकड़ी पर घात लगाकर नक्सली हमला हुआ। इसमें तीन जवान शहीद हुए।