दुर्घटना में क्षतिग्रस्त नायब तहसीलदार की गाड़ी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
इगलास रोड स्थित गांव भोजपुर के निकट देर रात को ट्रैक्टर की टक्कर से नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वह बाल-बाल बच गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार रामगोपाल सिंह शनिवार की देररात को अपनी गाड़ी से इगलास रोड पर कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव भोजपुर पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तो ट्रैक्टर ने गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और तहसीलदार बाल-बाल बचे। मौके पर पुलिस पहुंच गई। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेक्टर चालक जितेंद्र पुत्र भगवती प्रसाद निवासी भोजपुर खेतसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।