फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगर निगम ने पांच पेज में दिया शहर विधायक को जवाब, बताया यह हुए काम

Thu, 13 Jun 2024 04:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर विधायक मुक्ता राजा ने नगर निगम से पेयजल संकट सहित शहर की समस्याओं को लेकर पत्र लिखा था। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पत्र का जवाब पांच पेज में दिया है। 
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेयजल संकट सहित शहर की समस्याओं को लेकर शहर विधायक की ओर से किए गए सवालों का नगर निगम ने जवाब भेज दिया है। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल की रिपोर्ट के आधार पर पांच पेज के जवाब में यह बताया है कि नगर निगम द्वारा शहर में पेयजल संकट दूर करने के लिए क्या-क्या कराया गया है। साथ में भविष्य में क्या प्रस्तावित है। शहर विधायक ने पत्र मिलने की पुष्टि की है, मगर अभी उसे पढ़ा नहीं है।

विज्ञापन


शहर में पेयजल संकट को लेकर हायतौबा मची हुई है। इस बीच दो दिन पहले शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा की ओर से एक पत्र नगर आयुक्त को भेजा गया, जिसमें यह उल्लेख था कि लोकसभा चुनाव में नगर निगम की वजह से भाजपा के जनाधार में कमी आई है। समस्याओं की अनदेखी के चलते जनता का आक्रोश इसका जिम्मेदार बना है। साथ में नाराजगी इस बात पर भी जताई कि पिछले दो पत्रों का जवाब नहीं दिया। पत्र के अंत में कड़ा कदम उठाने की चेतावनी जारी की गई। इस पत्र के नगर निगम में पहुंचते ही माहौल गरम हो गया।

चूंकि नगर निगम के मेयर पद का जिम्मा भाजपा के बैनर तले प्रशांत सिंघल के पास है। ऐसे में पार्टी की विधायक की नाराजगी के मायने निकाले जाने लगे। इस क्रम में अब विधायक को पांच पेज का जवाब भेजा गया है, जिसमें पेयजल व्यवस्था को लेकर किए गए कार्यों का उल्लेख किया है। इसमें हैंडपंप की मरम्मत, रीबोर, नलकूप मरम्मत, लीकेज ठीक कराने, पानी की सैंपलिंग व टैंकर से पानी पहुंचाने, नए नलकूप लगवाने और नई पाइप लाइन बिछाने का उल्लेख है। इस विषय में विधायक ने कहा कि उन्हें पत्र मिल गया है। अब उसे पढ़ने के बाद आगे की प्रक्रिया पर विचार होगा।
विज्ञापन


ये कराए गए प्रमुख काम

  • 349 हैंडपंप की मरम्मत
  • 211 लीकेज ठीक कराए गए
  • 15438 पानी के नमूने लिए गए
  • 140 नलकूप की मरम्मत कराई
  • 1333 टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई गई
  • 72 नग हैंडपंप रीबोर कराए गए


पूर्व में जो दो पत्र मिले थे, वह आचार संहिता के दौरान मिले थे, इसलिए जवाब नहीं दिया गया। हालांकि मौखिक वार्ता हो गई थी। मगर अब जवाब भी दिया गया है और शहर को पूरी क्षमता के साथ आपूर्ति देने के संकल्प पर काम भी किया जा रहा है।-अमित आसेरी, नगर आयुक्त



एमएलसी ने भेजा हैंडपंप सही कराने के लिए पत्र
एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त को ज्वालापुरी गली नंबर दो के हैंडपंप के बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने इलाके के लोगों द्वारा बताई गई समस्या और दिए गए पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि हैंडपंप खराब होने की वजह से लोग परेशान हैं, इसलिए जनहित में इस हैंडपंप को चालू कराया जाए। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें