फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नवजात शिशुओं के लिए शुरू नहीं हो सका मदर्स मिल्क बैंक, नहीं मिल रही जगह

Sat, 06 May 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मदर्स मिल्क बैंक के तहत दूध पिलाने वाली ऐसी महिलाएं, जो अपना दूध जरूरतमंद शिशुओं को दान करना चाहती हैं, उनका दूध इस बैंक में फ्रिज में संरक्षित रखा जाता है। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती ऐसे शिशु, जिनकी मां किसी कारणवश उनके पास नहीं हैं, उन्हें भी यह दूध पिलाया जा सकता था।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू  वार्ड में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला महिला अस्पताल में मदर्स मिल्क बैंक शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जगह नहीं मिल सकी है। नवजात शिशुओं के लिए वरदान कही जा रही इस योजना का क्रियान्वयन इसी वजह से अटका है। इस बैंक के शुरू होने से जिला अस्पताल परिसर में बने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात शिशुओं को आसानी मां का दूध मुहैया हो सकता था।

विज्ञापन


नवजात शिशुओं के विकास में मां का दूध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बहुत से शिशुओं को जन्म के बाद किन्हीं कारणों से मां का दूध नहीं मिल पाता, जिससे इन शिशुओं के विकास में कई परेशानियां सामने आती हैं। जिला महिला अस्पताल में बने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती शिशुओं को मां का दूध उपलब्ध हो सके, इसके लिए शासन ने जिला अस्पताल में मदर्स मिल्क बैंक शुरू करने के निर्देश दिए थे।

यह होता है मदर्स मिल्क बैंक
इसके तहत दूध पिलाने वाली ऐसी महिलाएं, जो अपना दूध जरूरतमंद शिशुओं को दान करना चाहती हैं, उनका दूध इस बैंक में फ्रिज में संरक्षित रखा जाता है। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती ऐसे शिशु, जिनकी मां किसी कारणवश उनके पास नहीं हैं, उन्हें भी यह दूध पिलाया जा सकता था।

अस्पताल में जगह न मिल पाने से अभी तक मदर्स मिल्क बैंक शुरू नहीं हो पाया है। जगह मिलने पर बैंक शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. शैली सिंह, सीएमएस, महिला चिकित्सालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें