हाथरस में देर शाम चांद का दीदार हो गया। अब पाक महीने रमजान का पहला रोजाना 24 मार्च से रखा जाएगा और 22 अप्रैल को आखिरी रोजा होगा।
इंतजार के बाद गुरूवार को आसमान में चांद का दीदार हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों को बेसब्री से चांद दिखने और पहला रोजा निर्धारित होने का इंतजार था। अब 24 मार्च को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। इस्लाम में रमजान के महीने का काफी महत्व है।