ग्राम नगला भूरा के वार्ड-9 के निवासी अमित कुमार ने साइबर थाने में शिकायत की है। तहरीर में बताया है कि उसने नौकरी की तलाश में एक एप पर पंजीकरण किया था। उसके पास एक कॉल आई। उसने अपना नाम जाग्रति शर्मा बताया। खुद को एक कंपनी का एचआर बताया। अमित को सेल्स ऑफिसर बनाने का लालच दिया। ऑफर लेटर भी व्हाट्सएप पर भेज दिया। क्षेत्र में लोगों का लोन कराने की जिम्मेदारी सौंप दी। युवक ने क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लोगों को दस्तावेज एकत्रित कर भेज दिए। इसके बाद उसने नौ अगस्त से 29 अगस्त तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 61743 रुपये भेज दिए। लोन न होने पर साइबर ठगी का अहसास हुआ।