हसायन। एक सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर तैनात स्टाप नर्स ने उसके पूर्व एमओआईसी (प्रभारी चिकित्साधिकारी) पर रात में वीडियो कॉल करके परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीएमओ से शिकायत की है। सीएमओ ने कमेठी गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
शिकायत के मुताबिक स्टाफ नर्स का कुछ ही दिन पहले तबादला किया गया है। उसका कहना है कि उसके पहले वाले तैनाती स्थल के एमओआईसी उसे रात में वीडियो कॉल करते थे। लगातार वीडियो कॉल करके उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। विरोध करने उस आरोपी एमओआईसी ने उसका तबादला करा दिया।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स ने नई जगह तैनाती ले ली। आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपी एमओआईसी फिर से उसे रात में कॉल करने लगे। उसपर अपनी पहुंच ऊपर तक होने का हनक दिखाने लगे। परेशान होकर ने जिलाधिकारी, सीएमओ सहित मुख्यमंत्री, महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजा है।
मामले में आरोपी एमओआईसी ने कहा कि सीएचसी पर महिलाओं के प्रसव कराने के एवज में तीमारदारों से वसूली की जा रही थी। साथ ही तीमारदारों ने स्टाफ नर्स पर बाहर की दवाएं लिखकर बाहर से ही दवा खरीदने का दबाव बनाने की शिकायत की थी।
इसी संबंध में स्टाफ नर्स को कॉल की गई थी। जब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की तो मामले की शिकायत के आधार पर उनके तबादले की संस्तुति की गई थी। सीएमओ कार्यालय से ही उनका तबादला किया गया है। रात में वीडियो कॉल करने का आरोप गलत है।
स्टाफ नर्स ने शिकायती पत्र भेजा है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ