फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटार्थियों की अग्नि परीक्षा होगी मोदी की रैली

Sun, 24 May 2015 10:34 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मथुरा के दीनदयाल धाम (फरह) में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से हाथरस के भाजपाइयों को भी काफी उम्मीद है। भाजपाइयों को उम्मीद है कि यह रैली सियासी नजरिए से मथुरा से लेकर उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। उनकी नजर इस बात पर भी है क्या इस रैली के जरिए मोदी बृज क्षेत्र में भाजपा की मजबूती का आधार तैयार कर पाएंगे। क्या वाकई मोदी की यह रैली विधानसभा चुनाव के नजरिए से मथुरा के इस पड़ौसी जिले में भाजपा को नई ताकत दे पाएगी। भविष्य की सियासत के लिहाज से इन सवालों के जवाबों का इंतजार सियासी विश्लेषकों को भी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पड़ोसी जिले में मोदी की यह पहली जनसभा है। सभा भी उस मथुरा जिले में है, जिसकी राजनीतिक परिस्थितियां और कल्चर हाथरस से बिल्कुल मेल खाते हैं। इस रैली को लेकर हाथरस के भाजपाइयों में भी उतना ही उत्साह है, जितना मथुरा में। यही वजह है कि जितनी तैयारी और ताकत पड़ोस के भाजपाइयों ने झोंक रखी है, कमोबेश उतनी ही मेहनत हाथरस के भाजपाई भी कर रहे हैं और रैली के लिए यहां से भी भाजपाइयों ने बड़ा सहयोग दिया है। जानकारों की मानें तो यह रैली जिले में विधानसभा की टिकट के दावेदारों के लिए अग्नि परीक्षा साबित होगी। जिस दावेदार के साथ जितनी भीड़ इस रैली में जाएगी, टिकट के लिए उसका दावा उतना ही मजबूत समझा जाएगा। यही वजह है कि दावेदारों ने भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत और संसाधन झोंक दिए हैं। मौजूदा राजनीतिक माहौल में भाजपा के सियासी प्रभाव को भुनाने में कोई भी दावेदार पीछे नहीं रहना चाहता। भाजपा आलाकमान भी इस रैली के जरिए उन पदाधिकारियों और टिकटार्थियों को भरमा लेना चाहता है, जोकि लंबे समय से पद और टिकट की खातिर उसकी गणेश परिक्रमा करते रहे हैं। सच कहें तो यह रैली उनकी लोकप्रियता और जमीनी पकड़ का पैमाना भी होगी। इसके जरिए आलाकमान को उनकी ताकत और चुनावी तैयारियों का अंदाजा भी लग जाएगा। हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों के टिकट के दावेदारों ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए पूरा दम लगाया है। रिजल्ट क्या होगा, आज पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें