क्षेत्र के रजबहे पानी न आने से लंबे समय से सूखे पड़े हैं। पानी न मिलने से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि बिना पलेवा के खाली पड़ी है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। सोमवार को किसानों ने विधायक गुड्डू चौधरी से मिलकर समस्या बताई।
किसानों ने विधायक को बताया कि पहले से ही नलकूप फीडर को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। ऊपर से सिंचाई विभाग भी रजबहों में पानी नहीं छोड़ रहा है। विधायक ने तत्काल ही निचली गंग नहर मांट ब्रांच के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को यदि विभाग परेशानी हुई तो वह कार्यालय पर ताला जड़कर किसानों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे। संवाद