बाल विकास परियोजना अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैया को लेकर विधायक गुड्डू चौधरी ने जिला अधिकारी अर्चना वर्मा को पत्र लिखा है। मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विधायक गुड्डू चौधरी ने सादाबाद के आंगनबाड़ी केंद्र झगरार व बरौस को गोद लिया हुआ है। विधायक प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह ने 25 जनवरी को बाल विकास परियोजना अधिकारी को कई बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सादाबाद के बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित नहीं हैं।
इस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय को फोन किया, तो पता चला कि जिला विकास परियोजना अधिकारी अवकाश पर नहीं है। ऐसे में विधाकयत गुड्डू चौधरी ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।