मतदाता सूची जिसमें नजर आ रहे हैं एक ही के दो-दो बार वोट।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद पुनर्निरीक्षण के लिए सूचियों में भारी गड़बड़ियां मिल रही है। एक ही व्यक्ति का वोट कई मोहल्लों में बना दिया गया है। जो मकान नंबर हिंदू का है उसमें मुसलमानों का वोट बना दिया गया है।
वार्ड संख्या 18 हुरमतगंज में एक ही नाम के एक ही मकान नंबर के व्यक्ति का दो-दो वोट बना दिया गया है। आठ वार्डों में यही क्रम अपनाया गया है। कई लोगों के मोहल्ला नौरंगाबाद, मटकोटा के अतिरिक्त करीम नगर आदि मोहल्लों मे वोट बना दिए गए हैं।
कई वार्डों में वोट काट तो दिए गए हैं लेकिन नये मतदाताओं का नाम नहीं आया है। इसको लेकर काफी लोगों ने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समस्याओं से अवगत कराया है। इधर, बीएलओ भी इसको लेकर परेशान हैं। अगर मतदाता सूचियों में समय से सुधार नहीं हुआ तो मतदान के समय अशांति की आशंका बनी रहेगी।