हाथरस शहर की एक कॉलोनी निवासी अधेड़ ने गृह क्लेश में तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति का किसी बात को लेकर अपने परिनजों से विवाद हो गया। इस बात से गुस्साए व्यक्ति ने घर में रखा तेजाब पी लिया। परिजनों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।