फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिल्ली से कायमगंज जा रहा मानसिक बीमार युवक लापता

Sat, 20 May 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन पूर्व रोडवेज बस से दिल्ली से कायमगंज जा रहा एक 35 वर्षीय मानसिक बीमार युवक एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर लघुशंकर के लिए उतर गया और वहां से लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद युवक का सुराग नहीं लगा है। बहन ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




चांदनी पुत्री संतोष कुमार निवासी शारदानंद कॉलोनी भलस्वा डेयरी गली संख्या 9 एच ब्लॉक बादली दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 10 मई को उसकी मां सुनीता देवी व 35 वर्षीय मानसिक अस्वस्थ भाई अनिल उर्फ पारुल दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से कायमगंज जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे।


रात्रि करीब तीन बजे बस एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर पहुंची। इस दौरान फाटक बंद था। बस रुकते ही सवारियों के साथ उनका भाई भी लघुशंका के लिए बस से उतर गया। तब से उसका कुछ पता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें