फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की किल्लत को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
खाद की किल्लत को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान भानु के राष्ट्रीय सचिव पवन ठाकुर। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

खाद की किल्लत और पशुओं में फैली बीमारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय सचिव पवन ठाकुर द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिये बताया है कि तहसील में खाद की पूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। कुछ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं।
किसान को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई जगह तो किसानों को निर्धारित दामों से अधिक दामों पर डीएपी, यूरिया खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा आवारा पशु भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा पशुओं में फैली बीमारी को लेकर भी पशु चिकित्सा विभाग बेपरवाह है। इससे पालतू पशुओं में भी बीमारी फैलने की आशंका है। किसान समस्याओं को लेकर जरूरी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में पवन ठाकुर, अजय चौहान, सुरेश चंद, करन सिंह, रमेश चंद्र, अंकित, सौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें