कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद
- फोटो : samvad
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने हरियाणा में पुलिस द्वारा क्षत्रिय समाज के लोगों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि हरियाणा के कैथल में हुई शर्मनाक घटना में क्षत्रियों के विरुद्ध दर्ज किए मुकदमों को तत्काल वापस लिए जाएं। उस प्रतिमा से गुर्जर शब्द को तत्काल हटाया जाए। चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो समस्त क्षत्रिय समाज सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। लोकसभा चुनावों में भाजपा का बहिष्कार करेगा।
इस मौके पर हरेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रह्लाद सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, अशोक परमार, डॉ. संदीप गहलोत, देवेंद्र तोमर, सतीश राणा, राकेश सिंह, जीतू ठाकुर, मानवेंद्र सिंह, प्रताप राघव, राजकुमार सिंह, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, सुखबीर सिंह, रघुराज सिंह, राजकुमार आदि थे। संवाद