गोकशी के दोषियों को पकड़ने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते बजरंग दल के लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बजरंग दल एवं सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। सोमवार को गो सेवकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन धरना-प्रदर्शन करेंगे।
ज्ञापन में कहा गया है कि 22 अगस्त की सुबह गांव पोरा स्थित नहर में गोवंश के अवशेष बोरों में बंद मिले थे। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए 72 घंटे का समय मांगा है, लेकिन समय बीतने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष हरिओम वर्मा, आकाश कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, अर्जुन राणा, केशवदेव गौर, हिमांशु चौहान, तरुण ठाकुर, रवि ठाकुर आदि शामिल थे। संवाद