शाहजहांपुर के वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले महाराष्ट्र के उस्मानपुर निवासी 20 वर्षीय अथर्व पुत्र प्रवीण कुमार शुक्रवार की रात को रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गए। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बरेली से रोडवेज बस में सवार होकर मथुरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में सिकंदराराऊ के पास किसी व्यक्ति ने उन्हें जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गई। आगरा में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।