फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान में मयंक, कॉमर्स में आरसी टॉपर

Mon, 25 May 2015 11:47 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार लड़के और लड़कियों में जबर्दस्त टक्कर रही है। विज्ञान वर्ग में सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मयंक यादव ने 96.2 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है, जबकि कॉमर्स वर्ग में इसी स्कूल की आरसी सिंघल 95.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप पर रही हैं। विज्ञान वर्ग में टॉप फोर में सभी लड़के शामिल हैं, जबकि कॉमर्स वर्ग में पहले चार स्थानों पर लड़कियां ही छाई रही हैं। विज्ञान वर्ग में सेंट फ्रांसिस के अनुराग वर्मा 95.4 अंक पाकर दूसरे, शेवेंदु गौड़, हर्षित जैन 95 और राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर के अमन सोनी भी 95 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं। कॉमर्स वर्ग में सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ही हिमांशी अग्रवाल 95.2 अंकों के साथ दूसरे, शिवानी अग्रवाल 94.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरे और राजेंद्र लोहिया के यशू अग्रवाल 94 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। इन सभी स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें