पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली मथुरा-टनकपुर एक्सप्रेस को 14 दिन बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। पहले दिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम रही। ट्रेन के संचालन से हाथरस से 300 से अधिक यात्रियों को फायदा मिलेगा।
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पीलीभीत के निकट एक पुलिया के बह जाने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया था। जिसमें हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली मथुरा-टनकपुर एक्सप्रेस भी शामिल रही। ट्रेन निरस्त होने के चलते यात्रियों को 14 दिनों तक काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस का संचालन फिर से बहाल कर दिया है। हालांकि पहले दिन इस ट्रेन में हाथरस सिटी से कम संख्या में यात्री सवार हुए। ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।