फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 3558 हेक्टेयर भूमि पर लागू होगी महायोजना 2031

Sat, 30 Sep 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
महायोजना 2031 में नगर पंचायत मेंडू व ब्लॉक मुरसान के गांवों को भी शामिल किया गया है। यह महायोजना 3558 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लागू होगी। महायोजना में गिजरौली से नगला भुस तक 75 मीटर चौड़ा मार्ग प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन




सड़क किनारे बने मकान व दुकानों को भी हटाया जाएगा। महायोजना में उद्योग स्थापित करने के लिए भी भूमि चिन्हित की गई है। सोखना, दयानतपुर और मेंडू के निकट उद्योग के लिए भूमि को प्रस्तावित किया गया है। मेंडू को विनियमित क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। मुरसान के आठ गांवों को भी इस महायोजना में शामिल किया है। महायोजना में नई कॉलोनियों के निर्माण के लिए 64 हेक्टेयर जमीन भी तय की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें