फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केमिकल फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

Tue, 17 Dec 2024 12:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के गोपीगंज तेलियांन गली में केमिकल फैक्टरी का गोदाम है। अचानक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केमिकल फैक्टरी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है।

विज्ञापन


हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज तेलियांन गली में केमिकल फैक्टरी का गोदाम है। अचानक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी गाड़ी लेकर पहुंच गए। करीब एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। गोपीगंज निवासी गोदाम के मालिक गिरीश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं लगा है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें