फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेटा पैदा न होने पर विवाहिता को कर रहे प्रताड़ित

Sun, 01 Sep 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में विवाहिता को बेटा पैदा न होने पर पति उसे ससुराल में छोड़कर चला गया। महिला का आरोप है कि देवर और ससुराल के अन्य लोग आए-दिन उसे किसी न किसी बहाने पीटते हैं और प्रताड़ित कर घर से निकालने का प्रयास करते हैं। पीड़िता ने पुत्रियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एटा जिले के अवागढ़ निवासी संगीता की शादी गांव ज्ञानपुर निवासी योगेंद्र सिंह से हुई थी। संगीता ने दो पुत्रियों को जन्म दिया, लेकिन बेटा पैदा न होने के कारण पति उसे ससुराल में ही छोड़कर चला गया। पति अपनी किसी रिश्तेदारी में रह रहा है। ससुराल वालों ने उसे दूसरा मकान देकर अलग रहने को मजबूर कर दिया है। वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है।
शुक्रवार की शाम को वह मजदूरी करने गई थी। तभी ससुराल वाले घर में लगे ताले को तोड़ने लगे। वापस लौटने पर जब उसने ऐसा करने से मना किया तो ससुराल वालों ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पुत्री ने वीडियो बना लिया तो ससुराल वालों ने मोबाइल फोन को छीनकर तोड़कर फेंक दिया। ग्रामीणों ने यह सब देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें