फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दहेज में बाइक नहीं देने पर की विवाहिता की हत्या, पति समेत छह पर मुकदमा

Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी तीन वर्ष पूर्व कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला रामनगर निवासी सोनू पुत्र प्रेम सिंह से दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे लोग मीरा का उत्पीड़न करने लगे। रात में फोन आया कि तुम्हारी बहन को मार कर लटका दिया गया है।
विज्ञापन
दहेज हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला रामनगर में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


राजकुमार पुत्र तेजपाल निवासी नगला ख्याली थाना मिरहची एटा ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसने अपनी बहन मीरा (26) की शादी तीन वर्ष पूर्व कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला रामनगर निवासी सोनू पुत्र प्रेम सिंह से दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे लोग मीरा का उत्पीड़न करने लगे।

राजकुमार ने बताया कि उसके पति मायके वालों से फोन पर बात नहीं करने देता था। बुधवार की रात में हमारे पास फोन आया कि तुम्हारी बहन को मार कर लटका दिया गया है। रिपोर्ट में पति सोनू, ससुर प्रेम सिंह, गुड्डो देवी पत्नी प्रेमपाल सिंह सास, सरोज देवी पत्नी अवनेश जिठानी, अवनेश पुत्र प्रेम सिंह जेठ को नामजद कराते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंचे सीओ डॉ. आनंद कुमार, कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें