फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Sep 2024 05:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि 28 अगस्त को ओम कुमारी को ससुरालियों ने जमकर पीटा और फिर गला घोंटकर उसे फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला सड़क में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पैंतखेड़ा निवासी ओमकुमारी (30) की शादी नगला सड़क निवासी योगेंद्र के साथ हुई थी, जबकि उनकी बहन कृष्णा की शादी उनके देवर अजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अजय ने कृष्णा को घर से निकाल दिया था और वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 28 अगस्त को ओम कुमारी को ससुरालियों ने जमकर पीटा और फिर गला घोंटकर उसे फंदे पर लटका दिया।

सूचना मिलने पर ओम कुमारी के भाई संतोष और अन्य परिवार के सदस्य नगला सड़क पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में उनको आगरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में मायके पक्ष ने जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें