फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टी 20 लीग में नोएडा सुपरकिंग्स की तरफ से खेलेंगे मनीष

Tue, 22 Aug 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नोएडा सुपर किंग्स में चयन होने पर मनीष सोलंकी का स्वागत करते ​शुभचिंतक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
आईपीएल की तर्ज पर यूपी टी 20 लीग का मुकाबला 30 अगस्त से शुरू होगा। इसमें मनीष सोलंकी भी बल्ले से जलवा बिखेरते नजर आएगे। लखनऊ में खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें कई टीमों ने मनीष को प्राथमिकता दी मगर नोएडा सुपरकिंग्स उन्हें अपनी टीम में लेने में सफल रही। इस लीग के मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन




यूपी टी 20 में छह टीमें गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपरस्टार्स, काशी रूद्राक्ष, लखनऊ फालकंस, नोएडा सुपरकिंग्स, मेरठ मावेरिक्स प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम ने 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया है। 18 दिनों तक यह मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को लखनऊ में फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों का चयन किया। मनीष के पिता महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मनीष का चयन नोएडा सुपरकिंग्स में हुआ है।



मनीष का चयन होने पर आवास पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। घर पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने मनीष का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर चौ. अजब सिंह, रामकिशोर सोलंकी, अंजली सोलंकी, हरवीर सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह, बौबी पाठक, सुवेश तोमर, अजीत तोमर, मुकुल ठाकुर, मनवीर चौधरी, अरुण ठाकुर, पंकज पालीवाल, कोच दीपक सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें