सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन।
- फोटो : HATHRAS
आगरा रोड पर बाईपास पर गांव कुंवरपुर के निकट एक स्कूटी को मैक्स गाड़ी ने रौंद दिया। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। उसके शव को जिला अस्पताल लाया गया तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लेबर कॉलोनी निवासी विवेक (25 वर्ष) पुत्र मुकेश शर्मा स्कूटी से किसी काम से सादाबाद जा रहा था। दोपहर 12 बजे के लगभग सामने से आ रही मैक्स गाड़ी ने चंदपा थानांतर्गत गांव कुंवरपुर के निकट उसे रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे मृत कर दिया गया। हादसे के बाद जिला अस्पताल में करुण क्रंद्रन मच गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भी मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।