इधर, मृतक के छोटे बेटे दिनेश का कहना है कि उनका बड़ा भाई पूरी जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था। इसको लेकर वह पिता से झगड़ा करता रहता था। सोमवार शाम को वह रिश्तेदारी में दावत खाने गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे घर वापस आया। घर में बिजली नहीं थी। उसने तारों को लगाकर बिजली चालू की और देखा कि पिता चारपाई पर नहीं थे। उसने पिता को आसपास तलाश किया। जब उसने कमरे की कुंडी खोलकर अंदर झांका तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। पिता की किसी ने हत्या कर दी थी।
कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि नगला चिमन निवासी दिनेशचंद्र ने सोमवार की रात को उसके पिता हरवीर सिंह की हत्या कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। छोटे पुत्र की तहरीर पर उसके भाई बड़े भाई नरेंद्र सिंह एवं उसके पुत्र पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही उनको जिला एटा के गांव ऊंचागांव से गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, पेवर्स ईंट आदि सामान को बरामद कर लिया गया।