फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं : डीएम

Fri, 31 Mar 2023 12:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कैम्प सभागार में बैठक ली। उन्होंंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल संचालन के लिए कार्य करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आंगनबाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सीएमओ को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगियों की डेंगू एवं मलेरिया की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को शहरी क्षेत्र में एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को समस्त ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से साफ सफाई कराने एवं नालियों एवं रिक्त स्थानों पर जलभराव की समस्या की स्थिति का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों को कटवाते हुए फागिंग कराने के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ने बताया कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जिले में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें