फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेक्टर से टकराई मैजिक, युवती की मौत और एक अन्य घायल

Tue, 14 Feb 2023 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला सीयल खेड़ा निवासी युवती और युवक मैजिक गाड़ी में सवार हो मथुरा के मंगल बाजार जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे मुरसान के निकट मैजिक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। डॉक्टर ने सहादत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के हाथरस रोड पर मैक्स गाड़ी व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इसमें मैक्स सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला सीयल खेड़ा निवासी सहादत (22) पुत्री तईयब और गोविंदराम पुत्र महावीर मैजिक गाड़ी में सवार हो मथुरा के मंगल बाजार जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे मुरसान के निकट मैजिक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। 

दोनों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने सहादत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोविंद को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। युवती की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। दोपहर बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें