शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देतेगांव रूहेरी के लोग।संवाद
निकटवर्ती गांव रूहेरी में खुले देसी शराब के ठेके को हटवाने के लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर धरना दिया। धरने के बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह ठेका कई साल पहले खुला था। वर्तमान में स्थिति यह है कि इस ठेके पर शराब पीने के बाद शराबी रोजाना गाली-गलौज करते हैं। ठेके के निकट ही इंटर कॉलेज व मंदिर है। पूरा माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है।
ठेके से गांव के युवा वर्ग में नशे की लत लगने की आशंका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस ठेके को यहां से हटाया जाए। इसके बाद ग्रामीण डीएम से मिले तो डीएम ने सासनी एसडीएम को मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।