फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी मदिरा-मांस की दुकानें

Fri, 19 Jul 2024 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मदिरा व मांस की दुकानें बंद रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने कांवड़ियों की सुगमता के लिए जगह-जगह सुविधाओं के उपयोग के लिए संकेतक लगवाने एवं कांवड़ मार्गों में लेन निर्धारण के लिए मार्किंग करने के साथ शिविरों की स्थापना करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायतराज अधिकारी व शहरी क्षेत्र में संबंधित नगर निकाय को सफाई व विद्युत की व्यवस्था कराने और जहां आवश्यकता हो, वहां कांवड़ यात्रा मार्ग को ठीक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को जनपद की सीमा में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। कंट्रोल रूम बनाया जाए, जिससे कोई भी समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण किया जा सके। उन्होंने मार्ग पर लगाए जाने सेवा शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें