फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव बहादुरपुर देवकरन के लिए जाने वाला लिंक मार्ग ध्वस्त, आवागमन बाधित

Mon, 11 Sep 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव बहादुरपुर देवकरन के लिए जाने वाला लिंक मार्ग ध्वस्त हो गया। जलेसर रोड मानिकपुर से कई गांवों का संपर्क टूट गया। गांव गुतहरा में ज्ञान सिंह का कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
गांव बहादुरपुर देवकरन के रास्तों में भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में बारिश से दो गांवों में मकान गिर गए। सड़कों पर जलभराव हो गया। कई गांवों के लिए जाने वाले रास्ते जलभराव के कारण पूरी तरह बंद हो गए। कहीं पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूट गए। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन


गांव बहादुरपुर देवकरन के लिए जाने वाला लिंक मार्ग ध्वस्त हो गया। जलेसर रोड मानिकपुर से कई गांवों का संपर्क टूट गया। गांव गुतहरा में ज्ञान सिंह का कच्चा मकान गिर गया। गांव रसगवां में प्रधान मुनेश देवी पत्नी जगवीर सिंह के तीन कमरों की छत गिर गई। मुनेश देवी रविवार सुबह अपनी जेठानी रमन देवी के साथ पशुओं को भूसा डालने गई थी।

तभी पशुओं के लिए बने तीन कमरों की छत गिर गई। मलबे में दबकर मुनेश देवी और जेठानी घायल हो गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, अब उनकी हालत ठीक है। वहीं, कस्बा के मोहल्ला गढ़ी खेरा में बरगद पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो बिजली के खंबे टूट गए। खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें