यात्री दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन महरावल-अलीगढ़ के मध्य पहुंची, तभी किसी तरह उसका पैर रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे पैर जख्मी हो गया।
हरियाणा के बहादुरगढ़ से फिरोजाबाद जा रहा एक यात्री रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली खंभे से टकराकर घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद निवासी 23 वर्षीय नीलेश कुमार हरियाणा के बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में काम करता है। 6 जून रात कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन से फिरोजाबाद जा रहा था। ट्रेन में भीड़ थी। नीलेश दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन महरावल-अलीगढ़ के मध्य पहुंची, तभी किसी तरह उसका पैर रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे पैर जख्मी हो गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो उसे स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।