फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन में बैठे यात्री का खंभे से टकराया पैर, घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 08 Jun 2024 05:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यात्री दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन महरावल-अलीगढ़ के मध्य पहुंची, तभी किसी तरह उसका पैर रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे पैर जख्मी हो गया।
विज्ञापन
ट्रेन में घायल हुआ फिरोजाबाद का युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ से फिरोजाबाद जा रहा एक यात्री रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली खंभे से टकराकर घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद निवासी 23 वर्षीय नीलेश कुमार हरियाणा के बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में काम करता है। 6 जून रात कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन से फिरोजाबाद जा रहा था। ट्रेन में भीड़ थी। नीलेश दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन महरावल-अलीगढ़ के मध्य पहुंची, तभी किसी तरह उसका पैर रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे पैर जख्मी हो गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो उसे स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें