फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बहरदोई में हुआ नाती-बाबा का अंतिम संस्कार, हादसे में दोनों की एक साथ हुई थी मौत

Thu, 12 Sep 2024 03:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पोस्टमार्टम के बाद कुंवरपाल और लवकुश का शव 11 सितंबर शाम को गांव आया तो परिजनों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। लवकुश के पिता मुकेश का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक कुंवरपाल और उनका नाती लवकुश उर्फ गोलू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 सितंबर की शाम को जब गांव बहरदोई में नाती-बाबा का शव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से सादाबाद के गांव बहरदोई निवासी एक वृद्ध और उनके नाती सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में गांव बहरदोई निवासी कुंवरपाल (65) पुत्र श्यामलाल और उनके 10 वर्षीय नाती लवकुश उर्फ गोलू पुत्र मुकेश कुमार व कुंवरपाल के बेटे आकाश के दोस्त 22 वर्षीय कमल की मौत हो गई थी। यह लोग जलेसर से नई घोड़ा बुग्गी लेने गए थे।
विज्ञापन


जलेसर में कुवंरपाल और आगरा में लवकुश व कमल के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद कुंवरपाल और लवकुश का शव 11 सितंबर शाम को गांव आया तो परिजनों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। लवकुश के पिता मुकेश का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें