फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का आखिरी चंद्रग्रहण : सुबह 08.53 बजे लगेगा सूतक

विज्ञापन
गोविंद बल्लभाचार्य, ज्योतिषाचार्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा (देव दिवाली) पर साल का आखिरी चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इस कारण मंगला आरती के साथ पूरे दिन मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सुबह 08.53 बजे सूतक लगेगा। ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। काफी संख्या में लोग मांट स्थित राधारानी के दर्शन करने के लिए जाएंगे।
ज्योतिषाचार्य गोविंद बल्लभ जी महाराज ने बताया कि देव दिवाली के दिन चंद्रग्रहण से महत्व बढ़ गया है। सुबह आठ बजकर 53 मिनट से सूतक की शुरुआत होगी। शाम को पांच बजकर 53 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी। यह ग्रहण अन्य देशों में पड़ता हुआ आएगा। इसलिए छह बजकर 19 मिनट पर मोक्ष होगा। चंद्रग्रहण के सूतक नौ घंटे पहले लगते हैं। यह ग्रहण ग्रहस्तोदय होगा।
विज्ञापन

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
देव दिवाली के दिन मंगलवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इसे खगोलीय घटना भी माना जा रहा है। जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं तथा सूर्य चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। ज्योतिषाचार्य गोविंद बल्लभ ने बताया कि मेष राशि वृष राशि कन्या राशि मकर राशि के लिए अशुभ है।
विज्ञापन

मिथुन, कर्क, वृश्चिक कुंभ के लिए शुभ होगा। सिंह तुला धनु मीन के लिए सामान्य रहेगा। मेष, वृश्चिक वालों को पुराने कपड़े में सतलजा बांध कर दान करने से लाभ होगा। छायादान से उनको लाभ होगा। बाकी जितने भी राशि वाले हैं। इस ग्रहण में गुरु मंत्र, हनुमान चालीसा आदि पाठ करने से लाभ मिलेगा। ग्रहण कार्तिक मास में पड़ने से पर्यावरण में प्रदूषण होगा। जिसका कुप्रभाव पड़ेगा। जनमानस रोग से ग्रसित होगा। जो अग्नि से आजीविका चलते हैं जैसे हलवाई, लोहा फैक्टरी आदि के लिए पीड़ादायक होगा। राजनीतिक उथल पुथल विशेष तौर पर संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें