संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की 463 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 70 ग्राम पंचायतों ने ही आवेदन किए हैं। जबकि योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक हैै। इसे लेकर सभी पंचायत सचिवों व प्रधानों को विभाग की ओर से जानकारी दी गई है, जिससे कि पुरस्कार योजना के लिए आवेदन कर सकें।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इस पुरस्कार में इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए निधि दी जाती है। इन ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायतों में हुए कार्य, ग्राम पंचायत की आमदनी का स्त्रोत, सहित अन्य आधार पर पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है।
इसे लेकर शासन की ओर प्रत्येक ग्राम पंचायत को इस पुरस्कार योजना के लिए आवेदन किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इन आदेशों के क्रम में सभी ग्राम पंचायतों को आईडी पासवर्ड भी दिए गए थे, जिससे कि आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो सके। इसके बावजूद भी यहां जिले की 463 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष महज 70 ग्राम पंचायतों ने ही पुरस्कार योजना के लिए आवेदन किया है।