फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लक्ष्य अकादमी, क्रीड़ा भारती व राजपूत राइडर ने जीते मैच

Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पहला मुकाबला लक्ष्य क्रिकेट अकादमी व टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दूसरा टी-10 मुकाबला क्रीड़ा भारती और आईसीसी इलेवन के बीच खेला गया आईसीसी इलेवन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। तीसरा मुकाबला राजपूत राइडर व सहारा 11 के बीच खेला गया।
विज्ञापन
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के डीआरबी इंटर काॅलेज के मैदान में तीन मैच खेले गए। लक्ष्य क्रिकेट अकादमी, क्रीड़ा भारती व राजपूत राइडर ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

विज्ञापन


पहला मुकाबला लक्ष्य क्रिकेट अकादमी व टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। लक्ष्य अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाए। कप्तान शेखर व सिद्धार्थ शर्मा ने 48-48 रनों का योगदान दिया। टाइगर क्रिकेट क्लब की तरफ से नितेश रावत ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्रिकेट क्लब की टीम 9 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। असद ने सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया। फैजान व राहुल ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने 40 रनों से मैच जीत लिया। शेखर कश्यप मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरा टी-10 मुकाबला क्रीड़ा भारती और आईसीसी इलेवन के बीच खेला गया आईसीसी इलेवन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। क्रीड़ा भारती ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 100 रन बनाए। सौरभ चंद्रा ने 38 रनों का योगदान दिया। आईसीसी की तरफ से बंसी ने दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में आईसीसी इलेवन की टीम 74 रन बना सकी। यह मुकाबला 26 रनों से क्रीड़ा भारती ने जीत लिया। नवल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मुकाबला राजपूत राइडर व सहारा 11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहारा 11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए, जिसमें टीटू ने 35 व हिमांशु ने 36 रनों का योगदान दिया। राजपूत राइडर की तरफ से रंजीत ने दो विकेट प्राप्त किए। राजपूत राइडर ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया। रंजीत ने 41 व कप्तान राहुल ठाकुर ने 49 रनों का योगदान दिया। रंजीत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें