फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस सांसद की कार से मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सादाबाद गेट गड्ढा वाला मोहल्ला में सांसद की कार की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद सांसद ने अपनी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी निवासी सतीश पुत्र हरी सिंह सादाबाद गेट स्थित एक रंग की फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर को वह जैसे ही फैक्टरी से बाहर आए तो वहां से गुजर रहे सांसद राजवीर सिंह दिलेर की गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। सांसद ने घायल युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें