फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर चाकू-मूसली बरामद, कस्टडी रिमांड के बाद भेजा सुधार गृह

Fri, 16 Jun 2023 09:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

6 जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हरिद्वार से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक दुर्गेशकांत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बहुचर्चित शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमी किशोर को शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मूसली बरामद कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेज दिया। 

विज्ञापन

                   
विगत 6 जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक शिक्षक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हरिद्वार से हिरासत में लिया था। हाथरस पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद हत्यारोपी किशोर को मथुरा सुधार गृह व हत्यारोपी बेटी को गाजियाबाद सुधार गृह भेजा था। 
विज्ञापन


सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय की अनुमति पर हत्यारोपी किशोर को पुलिस रिमांड पर लाया गया था। आरोपी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें