क्षेत्र के गांव बिसाना के निकट आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर शाम किसी वाहन ने सड़क पार कर रहे भट्ठा मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
55 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र गोपीराम निवासी गारवपुर थाना एत्मादपुर जिला आगरा बिसाना स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह जब देर शाम काम करके सड़क पार करके कहीं जा रहा था तो अलीगढ़-आगरा राजमार्ग पर सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद