फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला अस्पताल में चले लात-घूंसे

Wed, 31 Jan 2024 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में होती मारपीट। स्रोत : सोशल मीडिया  - फोटो : samvad
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों के परिजन मंगलवार को अस्पताल परिसर में आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और जमकर मारपीट हुई। हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पुरा रोड पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी आस्पताल पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के परिजनों में कहासुनी हो गई। मारपीट शुरू हो गई, लात-घूंसे चले। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। अन्य तीमारदारों व सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एक पक्ष अस्पताल से अपने मरीज को लेकर चला गया। सीओ रामप्रवेश राय का कहना है कि पुलिस ने आरोपी गुलफान पुत्र नजीर खां और अनद पुत्र जलील निवासीगण तुरसेन थाना चंदपा को गिरफ्तार कर लिया है।



सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। जिला अस्पताल के निकट दोनों पक्ष एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें