फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 26 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, आएंगी बड़ी कंपनियां, ऐसे करें प्रतिभाग

Mon, 18 Sep 2023 08:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेले में जिनेवा क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड अलीगढ़, टाटा स्ट्राइव अलीगढ़, पुखराज हेल्थ केयर मथुरा आदि कंपनियां आएंगी। इन कंपनियों के प्रतिनिधि बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
रोजगार मेला - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जिला सेवायोजन कार्यालय में 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में नौकरी के लिए कई कंपनियां बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेंगी।

विज्ञापन

 
मेले में जिनेवा क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड अलीगढ़, टाटा स्ट्राइव अलीगढ़, पुखराज हेल्थ केयर मथुरा आदि कंपनियां आएंगी। इन कंपनियों के प्रतिनिधि बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मेले में 18 से 40 वर्ष के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 

मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करना होगा। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपि, रिज्यूम व दो फोटो साथ लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें