फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जेठानी-देवरानी के मायके वाले आपस में भिड़े, चार लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Oct 2022 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेठानी और देवरानी की लड़ाई दोनों के मायके तक पहुंच गई। दोनों के मायके पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। झगडे़ में चार लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के गांव बसई बावस में रविवार को जेठानी और देवरानी की लड़ाई दोनों के मायके तक पहुंच गई। दोनों के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए और लाठी-डंडे चल गए। झगडे़ में चार लोगों को चोटें आई हैं। मामला कोतवाली पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

विज्ञापन


बता दें कि गांव निवासी जेठानी और देवरानी अक्सर आपस में लड़ती थीं। बात-बात पर एक-दूसरे को ताने देती थीं। रविवार को बात ज्यादा बढ़ गई। दोनों ने अपने मायके वालों को सूचित कर दिया। दोनों के मायके से काफी लोग गांव पहुंच गए। इस दौरान देवरानी और जेठानी के पति तो शांत रहे, लेकिन मायके वाले भिड़ गए।

दोनों पक्ष अपनी बेटियों को सही और गलत बताने लगे। थोड़ी ही देर में बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों के सिर फट गए। गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जब पुलिस की कार्रवाई की नौबत आई तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें