फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद सीएचसी का जेडी हेल्थ ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते जेडी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए बृहस्पतिवार को जेडी हेल्थ मोहन झा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद ओपीडी, मरीजों के उपचार कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, वैक्सीन कक्ष, दवा वितरण कक्ष और विभिन्न पटलों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। उन्होंने मरीजों को मिल रहे उपचार, उपलब्ध संसाधनों, साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित कक्षों में तैनात कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें