फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 14 केंद्रों पर हुई जवाहर नवोदय विद्याल की प्रवेश परीक्षा, आसान सवाल से बच्चों के खिले चेहरे

Sat, 29 Apr 2023 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों का क्रेज कम नहीं हुआ है। हर साल इस आवासीय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
आगरा रोड सरस्वती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 14 केंद्रों पर आयोजित हुई। प्रवेश परीक्षा में 2579 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे। इस परीक्षा में 3639 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों का क्रेज कम नहीं हुआ है। हर साल इस आवासीय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए तैयारी चाक-चौबंद रही। परीक्षा में 2579 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद बच्चों के चेहरे खिले हुए दिखे। बच्चों का कहना था कि सवाल आसान थे। बाकी परिणाम आने पर पता चलेगा कि नंबर आया कि नहीं। 

इन विद्यालयों में हुई परीक्षा
सरस्वती इंटर कालेज, आरपीएम इंटर कालेज, पीबीएएस इंटर कालेज, जीएसएस इंटर कालेज मुरसान, केएल जैन इंटर कालेज सासनी, सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी, आर्य कन्या इंटर कालेज सिकंदराराऊ, सरस्वती इंटर कालेज सिकंदराराऊ, सीताराम सिंह इंटर कालेज गडौला, जनता इंटर कालेज सिकतरा, सादाबाद इंटर कालेज, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद, एलबीएस इंटर कालेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद में अनुपस्थित रहे 101 परीक्षार्थी

सादाबाद कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज, आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। सादाबाद इंटर कॉलेज में पंजीकृत 216 छात्र छात्राओं में से 164 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे और 52 अनुपस्थित रहे। जबकि सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 228 परीक्षार्थियों में से 179 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे और 49 अनुपस्थित रहे। 

सहपऊ में 97 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
 सहपऊ। शनिवार की दोपहर को कस्बा एवं क्षेत्र गांव मानिकपुर सहित दो इंटर कॉलेजों में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण निपट गई। जनता इंटर कॉलेज में 216 एवं मानिकपुर स्थित एलबीएस इंटर कॉलेज में 224 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जनता इंटर कॉलेज में 47 एवं एलबीएस इंटर कॉलेज में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनता इंटर कॉलेज में 169 एवं एलबीएस इंटर कॉलेज में 174 बच्चों ने यह परीक्षा दी। यह जानकारी एलबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. समीरकृष्ण यादव और जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव ने दी है।  परीक्षा के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। 

 नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए काफी तैयारी की थी। पेपर अच्छा हुआ है। मेरिट सूची में नाम आ जाना चाहिए। - केशव कुमार, छात्र 
परीक्षा के लिए जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुरूप पेपर आया है। पेपर काफी अच्छा हुआ है। अब परिणाम का इंतजार रहेगा। - श्याम, छात्र
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाना चाहता हूं। परीक्षा अच्छी गई है।  - आयुष गौतम, परीक्षार्थी
परीक्षा तो अच्छी गई है। अब रिजल्ट आने पर पता चलेगा नंबर आता है या नहीं। - लक्ष्य शर्मा, परीक्षार्थी 
कुछ सवालों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। देखते हैं रिजल्ट में क्या होता है। - लक्ष्मी, परीक्षार्थी
कुछ सवाल तो आसान आए। कुल मिलाकर परीक्षा ठीक रही। रिजल्ट में पता चलेगा। - खुशी, परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें