सिकंदराराऊ में सोमवार की शाम को जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : samvad
सिकंदराराऊ। एटा रेलवे फाटक पर सोमवार की शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक लगे जाम लगा रहा। जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिसे किसी तरह से निकाला गया। लगातार मालगाड़ियों और ट्रेनों के गुजरने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी।
समय से एनएच 91 चालू न होने के कारण आए दिन लोग जाम में फंस रहे हैं। कानपुर-बरेली रेल मार्ग पर मालगाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण अक्सर एटा मार्ग पर ना रेलवे फाटक बंद रहता है और उसके बाद जाम की समस्या गहरा जाती है।
सोमवार की शाम पांच बजे कई मालगाड़ियां और सवारी गाड़ी लगातार गुजरीं। इससे फाटक से लेकर गांव सराय तक कई किमी लंबा जाम लग गया। फाटक खुला तो लोग जल्दी निकलने के चक्कर में वाहनों गलत दिशा में ले आए और इससे जाम और गहरा गया। करीब दो घंटे बाद जाम खुला और इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर निकले। संवाद