फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: आरएलडी को जयराम रमेश ने कहा नकली पार्टी, कहा असली लोकदल इंडिया गठबंधन में

Sun, 25 Feb 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के कुरसंडा में जयराम रमेश ने कहा कि आरएलडी इंडिया गठबंधन की चार बैठकों में मौजूद थी। पटना, मुंबई, बेंगलुरू व नई दिल्ली में आरएलडी के नेता मौजूद रहे। अब उनके नेता पर कुछ दबाव रहा होगा, तो वे एनडीए में शामिल हो गए। जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा के साथ आए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश पत्रकारों से बातचीत करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे देश में दो लोकदल हैं, एक राष्ट्रीय लोकदल व एक असली लोकदल है। असली लोकदल के पोस्टरों, बैनरों में चौधरी चरण सिंह की फोटो लगी हुई है। यह बातें कांग्रेस के महासचिव वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने 25 फरवरी को पत्रकारों से कहीं। हाथरस के कुरसंडा में उन्होंने कहा कि आरएलडी इंडिया गठबंधन की चार बैठकों में मौजूद थी। पटना, मुंबई, बेंगलुरू व नई दिल्ली में आरएलडी के नेता मौजूद रहे। अब उनके नेता पर कुछ दबाव रहा होगा, तो वे एनडीए में शामिल हो गए। जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा के साथ आए थे।

विज्ञापन


अब असली लोकदल इंडिया गठबंधन में है। कहा कि आरएलडी नकली पार्टी है। जम्मू कश्मीर व पश्चिम बंगाल में बातचीत चल रही है, जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे ही सवाल समाजवादी पार्टी को लेकर उठे थे, लेकिन गठबंधन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। कर्नाटक व तेलगांना में जनादेश कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चुनावी यात्रा नहीं है बल्कि वैचारिक यात्रा है। पार्टी के संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी बातों को भूल गए हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसानों पर अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट तरीके से एमएसपी को कानूनी दर्जा देने के समर्थन में है। जिसके आधार पर किसानों को एमएसपी देंगे। इसके लिए विधेयक पारित कराएंगे। फसल की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी तय किया जाए। पहला कदम एमएसपी के लिए कानून बनाना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें