फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बढ़ती आबादी पर अखिलेश के बयान को कारागार मंंत्री ने बताया अनर्गल

Mon, 24 Apr 2023 11:44 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति यहां भाजपा के जिला कार्यालय पर आए। नामांकन से पहले उन्होंने सभी प्रत्याशियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। यहां भाजपा के आला पदाधिकारी, नगर निकायों के प्रत्याशी, जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बढ़ती आबादी के लिए सरकार को नाकामयाब बताने के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश में छह साल से सरकार है। केंद्र मेंं 9 साल से सरकार है। प्रदेश में चार बार सपा की सरकार रही। चार बार बसपा की सरकार रही तो क्या आबादी को हमने बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि यह अखिलेश यादव का अनर्गल बयान है। इसका कोई मायने नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें